पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
कल 37.50 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण कर प्रदेश में
कोविड टीकाकरण में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया
प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,74,632 सैम्पल की जांच की गयी,
जिसमें कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले आये
96,858 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये
प्रदेश में अब तक कुल 7,81,42,992 सैम्पल की जांच की गयी
पिछले 24 घंटे में 14 तथा अब तक कुल 16,86,726
लोग कोविड-19 से ठीक हुये
प्रदेश में कोरोना के कुल 177 एक्टिव मामले हैं तथा
150 लोग होम आइसोलेशन में
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
प्रदेश में कल तक पहली डोज 8,42,80,154 तथा दूसरी डोज 1,96,75,374
लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 10,39,55,528 डोज दी
कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए
सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे
पूर्ण सुरक्षा के लिये कोविड के टीके के दोनो डोज अवश्य लगवायें
टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन
18001805145 पर सम्पर्क करे
मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग को लेकर सावधानी बरते
साफ पीने के पानी व सफाई पर विशेष ध्यान दे
-श्री अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 28 सितम्बर, 2021
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,74,632 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले आये हैं। 96,858 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,81,42,992 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 तथा अब तक कुल 16,86,726 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 177 एक्टिव मामले हैं तथा 150 लोग होम आइसोलेशन में है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल 37.50 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण कर प्रदेश में कोविड टीकाकरण में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 8,42,80,154 तथा दूसरी डोज 1,96,75,374 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 10,39,55,528 डोज दी जा चुकी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग को लेकर सावधानी बरते। उन्होंने बताया कि साफ पीने के पानी व सफाई पर विशेष ध्यान दें। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पूर्ण सुरक्षा के लिये कोविड के टीके के दोनों डोज अवश्य लगवायें। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।
सम्पर्क सूत्रः- धर्मवीर खरे
—
*सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग,*
*उ0प्र0*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-