April 26, 2026

कलयुगी पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को किया कलंकित – प्रियंका पांडेय

Spread the love

कलयुगी पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को किया कलंकित – प्रियंका पांडेय।

 

गोरखपुर : चौरी चौरा थाना अंतर्गत एक गांव के , कलयुगी एक व्यक्ति ने बाप बेटी के रिश्ते को ही तार तार करते हुए सभी मानवीय रिश्ते को ताख पर रखते हुए अपनी ही फूल सी बेटी से हवस की आग बुझाई , दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ते बाप बेटी को ही कलंकित कर दिया।

जिस बेटी को उसने कभी फूलो की तरह सम्भाला था,जिसको उंगली पकड़कर चलना सिखाया था आज उसी बाप ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार जैसे घिनौना कृत्य कर बैठा इसकी जितना भी निंदा की जाय कम है ,बाप बेटी के रिश्ते और भरोसे को तार तार कर किया इस कलयुगी बाप को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दूसरा ऐसा कृत्य करने बारे में सोच भी न सके।चौरीचौरा पुलिस के आरोपित पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रहा है।चौरीचौरा थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि कल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण होगा।मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होगी तो रेप की धारा बढ़ जायेगा।