October 28, 2026

कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता 28 परसेंट मिलन शुरू हो चुका- अजय मिश्रा

Spread the love

नई दिल्ली

 

7th Pay Commission: कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता 28 परसेंट मिलन शुरू हो चुका है. DA बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी है. अब सरकार ने एक और भत्ते को मंजूरी दे दी है. हाउस रेंट अलाउंस भी अब बढ़ गया है.

 

कर्मचारियों को मिलने लगा बढ़ा हुआ HRA-

 

 

दरअसल, महंगाई भत्ते के 25 परसेंट से ज्यादा होने पर HRA अपने आप रिवाइज हो गया है. DoPT के नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बदलाव महंगाई भत्ते के आधार पर हुआ है. सरकार ने अब बढ़े हुए HRA में दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों को भी शामिल करना शुरू कर दिया है.

सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए HRA का फायदा मिलने लगा है. इसलिए अब शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 परसेंट, 18 परसेंट और 9 परसेंट HRA मिलने लगा है. यह बढ़ोतरी भी DA के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.

 

 

शहर के हिसाब से मिलता है HRA-

 

 

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है. मतलब जो कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्‍यादा HRA मिलेगा. इसके बाद Y Class वाले को 3600 रुपए महीना और फिर Z Class वाले को 1800 रुपए महीना.

X कैटेगरी में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं. इन शहरों में जो केंद्रीय कर्मचारी हैं उन्‍हें 27 परसेंट HRA मिलेगा. Y कैटेगरी के शहरों में 18 परसेंट होगा और Z कैटेगरी में 9 परसेंट होगा.

 

कैसे कैलकुलेट होगा HRA-

 

 

 

 

7th Pay Matrix के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56000 रुपए महीना है तो उसका HRA 27 परसेंट पर कैलकुलेट करना होगा. जो इस तरह से है.

 

HRA = 56000 रुपए x 27/100= 15120 रुपए महीना

पहले HRA = 56000 रुपए x 24/100= 13440 रुपए महीना

इजाफा = 15120-13440 = 1680 रुपये महीना

 

ये भी पढ़ें- आपको भी नहीं मिल रही LPG पर सब्सिडी? आज ही करें ये काम, फटाफट खाते में आएगा पैसा

 

पहले कितना मिलता था HRA-

 

 

7th Pay Commission जब लागू हुआ तब HRA को 30 परसेंट, 20 परसेंट और 10 परसेंट से घटाकर 24, 18 और 9 परसेंट कर दिया गया था. साथ ही इसकी 3 कैटेगरी बनाई थी X, Y और Z. उस दौरान DA को शून्य कर दिया गया था. उस वक्त ही DoPT के नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र था कि जब DA 25 परसेंट के स्तर को पार करेगा तो HRA अपने आप ही रिवाइज हो जाएगा.