वाराणसी: सरकार पर एकतरफा श्रम सुधार और श्रमिक-विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर मंगलवार से शुरू हुए दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का वाराणसी में व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल का सर्वाधिक असर बैंक, बीमा,डाकघर,आयकर,दूर संचार में रहा।
राज्य सरकार के कार्यालयों में भी हड़ताल का व्यापक असर दिखा। सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अपने लम्बित मांगो के समर्थन में आवाज बुलन्दकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
इस दौरान परिवहन और रामनगर क्षेत्र के औद्यौगिक इकाइयों में भी हड़ताल का मिला जुला असर रहा।
वहीं अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी पश्चिम मंडल के तत्वाधान में प्रधान डाकघर में हड़ताल का असर देखने को मिला। यहां प्रांतीय अध्यक्ष उदय भान चौरसिया के नेतृत्व में डाक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना तो पूरे देश में कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।


More Stories
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah
15 Ciri Pengguna Narkoba Dilihat dari Kondisi Fisik