*कर्तव्यों का निर्वहन न करने के कारण चौकी प्रभारी हड़हवा और सिपाही निलंबित*
*वीडियो बना कर वायरल करने वाले 3 व्यक्तियों पर की जाएगी विधिक कार्रवाई*
प्रियंका पांडेय।
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के हड़हवा फाटक अंतर्गत एक महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के संबंध में डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार ने वीडियो मैसेज जारी कर बताया कि घटना की जानकारी होने के तुरंत बाद हमारे व पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध व महिला इंस्पेक्टर द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए मामले को जिला अधिकारी को जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को बुलाकर संरक्षण अधिकारी सुमन शुक्ला व महिला कल्याण अधिकारी पूजा पांडेय के समझ पीड़ित महिला का ब्यान दर्ज कराते हुए शाहपुर थाने पर धारा 342, 376डी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए 164 का बयान जल्द ही दर्ज कराया जाएगा तथा चौकी प्रभारी हड़हावा फाटक तथा सिपाही धर्मेंद्र को अपने कर्तव्यों का दायित्व पूर्वक निर्वहन न करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया एवं पीड़ित महिला को चौकी पर ले जाने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया क्योंकि यह तीनों व्यक्तियों ने महिला का चेहरा दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था जो कानूनन जुर्म है।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-