प्रधानमंत्री नरेंद मोदी संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं। हालांकि 15 साल गुजरात का मुख्यमंत्री रहने और पांच साल देश के पीएम रहने पर भी उनकी चल-अचल संपत्ति केवल दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। वाराणसी से शुक्रवार को नामंकन दाखिल करने के बाद दिए गए शपथ पत्र के अनुसार पिछले एक साल में पीएम मोदी की संपत्ति में केवल 22 लाख 85 हजार 621 रुपये का इजाफा हुआ है।
शुक्रवार को दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार पीएम मोदी की कुल संपत्ति दो करोड़ 51 लाख 36 हजार 119 रुपये है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो पीएम के पास 38750 हाथ में नकदी है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की गांधी नगर शाखा में केवल चार हजार 143 रुपये हैं। इसके अलावा एक करोड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपये की एफडीआर है।
नरेंद्र मोदी ने अपनी कुल संपत्ति के बारे में सितंबर को जानकारी दी थी। यह जानकारी पीएमओ की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी।वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की 31 मार्च 2018 तक कुल चल संपत्ति एक करोड़ 28 लाख 50 हजार 498 रुपये थी। वहीं अचल संपत्ति भी एक करोड़ रुपये के करीब थी।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक