करैली पुलिस ने 315 बोर के दो असलहा व जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार_____
प्रयागराज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश करने वाले दो अभियुक्तों को मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना पर सादियापुर किसानी टोला क्षेत्र से करैली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 315 बोर के दो असलहा व दो जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया|
करैली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दो अभियुक्तों में से एक अभियुक्त जिसका नाम अजय निषाद है वह एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ थाना धूमनगंज व अतरसुइया में अलग-अलग मामलों में मुकदमा पंजीकृत हैं। जिसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट भी लगा हुआ है। करैली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई|
करैली पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त: -अजय निषाद 23 वर्ष, दीपक निषाद 22 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव, उप निरीक्षक राज बहादुर यादव, कांस्टेबल धरबेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार व रामकरन|

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-