करछना में दीवार में लिखे संदेश से फैली दहशत, पुलिस से हुई शिकायतl
प्रयागराज : करछना के करेहा-ग़ौहनिया मार्ग पर दीवार पर लिखे उत्तेजक संदेश से उस रास्ते से आने-जाने वाले स्कूली बच्चे दहशत में हैं।
दरअसल इस रास्ते पर स्थित एक प्लॉट को विवादित बताते हुए उसके दीवार पर एक चेतावनी लिख दी गयी है ताकि कोई ग़लत तरीक़े से अपने नाम न कर ले।
सारी परेशानी इसी संदेश में है। दीवार पर सख़्त लहजे में लिखा गया है की यह ज़मीन विवादित है। साथ ही ज़मीन के मालिक ने लिखा की—इस ज़मीन के चलते पांच लोगों की निर्ममता से काट कर हत्या कर दी गयी है । इस ज़मीन का कोर्ट में केस चल रहा है।
इस तरह के संदेश से न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी उस रास्ते से गुजरने में डरते हैं। इस मामले की शिकायत प्रयागराज पुलिस से की गयी जिसके बाद थाना प्रभारी करछना को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है। FTR NEWS

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-