*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से*🟦🟥🟦🟥
*कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की एएचटीयू टीम द्वारा परिवार से बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलाया* 🟦🟥🟦🟥
*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार एएचटीयू टीम द्वारा में जनपद में अधिक से अधिक गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, इसी क्रम में एएचटीयू टीम द्वारा थाना सेक्टर 20 पर पंजीकृत मु0अ0स0 751/201 धारा 363 भादवि के अन्तर्गत दिनांक 10.06.2011 को गुमशुदा/अपह्त बच्ची की तलाश हेतु सेक्टर 12/22 स्थित साँई कृपा शेल्टर होम पर जाकर बच्चों की काउंसलिंग व पूछताछ की गयी, जहां पर बच्ची के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नही हो पायी। इसके पश्चात् टीम उद्ययन घर बालक ई-60 सेक्टर 72 नोएडा पहॅुच कर लडको की काउंसिलिंग की गयी तथा इसके पश्चात् उद्ययन घर बालिका ई-118 सेक्टर 72 नोएडा पहॅुचकर लडकियों से काउंसिलिंग की गयी, जहां काउंसिलिंग के दौरान एक बच्ची की शक्ल गुमशुदा/अपह्त बच्ची से मिलती जुलती पायी गयी। बच्ची से बातचीत कर जानकारी की गयी तो बच्ची का उपरोक्त मुकदमें में गुमशुदा/अपह्त बच्ची का होना पाया गया। बच्ची द्वारा अपने माता-पिता का नाम बताते हुये अपना पता गली न0ं 05 मसाला मण्डी के पास सेक्टर 05 हरौला बताया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा प्रयास कर पडोसी के मोबाइल नम्बर पर बात की गयी एवं बच्ची का फोटो व्हाटसअप किया गया तो बच्ची की पहचान कर ली गयी एवं बच्ची के परिजनों को सूचना दी गयी। शेल्टर होम से बच्ची को उसके परिजनों को सौंपने की कार्यवाही सीडब्ल्यूसी के माध्यम से की जा रही है।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-