August 12, 2026

*कमलनाथ सरकार ने एमपी में ओबीसी को दिया 27 फीसदी आरक्षण*

Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ सरकार ने एमपी में ओबीसी आरक्षण का बड़ा दांव चला है। सीएम कमलनाथ के ऐलान के बाद एमपी में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के अध्यादेश का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

ऐसे में मध्य प्रदेश में ओबीसी को अब सरकारी नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण का फायदा मिलेगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक दिन पहले ही ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के अध्यादेश को मंजूरी दी थी।

ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिलने के बाद अब मध्य प्रदेश में आरक्षण की सीमा बढ़कर 50 फीसदी से ज्यादा 63 फीसदी तक हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि एससी को 16 फीसदी और एसटी को 20 फीसदी आरक्षण का फायदा पहले से मिल रहा है।