कभी चोरी के अखाड़े का था शातिर खिलाड़ी, अब रेप और किडनैपिंग केस में अरेस्ट हुआ
वाराणसी। गुरुवार को लहरतारा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी मां- बेटे को गिरफ्तार किया।उनके होश तब उड़ गए जब शिवदासपुर नई बस्ती निवासी राहुल मौर्य पुत्र पप्पू मौर्य की फोटो त्रिनेत्र एप के सॉफ्टवेयर पर स्कैन करके डालते ही उनको पता चला कि आरोपी के ऊपर भेलूपुर थाने में गैंगस्टर समेत चार व मडुवाडीह में चोरी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।बताया कि पॉक्सो का मुकदमा आठवां मुकदमा है। बताया कि राहुल शातिर किस्म का है वह किराए का मकान हमेशा बदलता रहता है।बताया कि जलालीपट्टी में किराए पर रहने के दौरान भुल्लनपुर स्थित एक किशोरी के अपहरण के मामले में दर्ज पॉक्सो एक्ट में वांछित होने पर उसको व उसकी मां अंजू देवी को मिर्जामुराद स्थित खजूरी चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।-





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-