August 14, 2026

कबाड़ी के पास मिली 3 करोड़ की संपत्ति, की गई जब्त, अब तक सामने आई 55 करोड़ रुपये की जायदाद-

Spread the love

*कबाड़ी के पास मिली 3 करोड़ की संपत्ति, की गई जब्त, अब तक सामने आई 55 करोड़ रुपये की जायदाद*….

 

मेरठ के कुख्यात मार्केट सोतीगंज में फिर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ. यहां इरफान उर्फ राहुल काला की तकरीबन तीन करोड़ की संपत्ति ज़ब्त कर ली गई. सोतीगंज में अब तक की कार्रवाई में 55 करोड़ की अवैध संपत्ति ज़ब्त की जा चुकी है. राहुल काला पर विभिन्न थानों में वाहन चोरी, अवैध कटान जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं. एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया आने वाले दिनों में ऐसी कई बड़ी कार्रवाई जारी रहेंगी.