*कन्नौज में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुचा थाने , बोला साहब ! मैं अपने भांजे की हत्या करके आया हूं*
खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सोमवार की सुबह युवक थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए। युवक ने बताया कि अपने भांजे की हत्या करके आया हूं। अब सरेंडर करना चाहता हूं। युवक को हिरासत में लेकर पुलिसकर्मियों ने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया।
दरिया नगला निवासी सूरजपाल पुत्र गोवर्धनलाल हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने में पहुंचा। थानाध्यक्ष को बताया कि उसने अपने भांजे सुनील कुमार पुत्र भीखम सिंह (निवासी : गोपालपुर, थाना एलाऊ, मैनपुरी) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। भांजा बचपन से उनके पास ही रह रहा था। उसके पिता भीकम सिंह पत्नी की हत्या में जिला कारागार अनौगी में बंद है। इस समय तबीयत खराब होने की वजह से वे कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती हैं। वह कानपुर जाना चाहता था, लेकिन भांजे ने उसे रोक दिया। इसके चलते भांजे की हत्या कर दी। सूरजपाल को हिरासत में लेकर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो में सुनील कुमार का शव खून से लथपथ पड़ा था।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-