July 13, 2026

*कट्टा के साथ एक गिरफ्तार*

Spread the love

*वाराणसी।कोतवाली पुलिस ने आज एक कट्टे के साथ शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस बुलानाला चौराहे के पास रविवार को गस्त कर रही थी उसी दौरान रोड के दूसरी तरफ खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने उसे दुधवे धर्मशाला के पास पकड़ लिया उसके पास से पुलिस को एक अधत कट्टा दो कारतूस और एक चापड़ बरामद हुआ। अभियुक्त की पहचान मुजाहिद जाफरी सप्तसागर कोतवाली वाराणसी के रूप में हुई उसे गिरफ्तार कर उस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वही गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सच्चिदानन्द सिंह चौकी प्रभारी सप्तसागर उप निरीक्षक सौरभ पाण्डेय हेo काo अशद उस्मानी काo आशीष चौबे काo रवि प्रकाश गोड़ आदि थे*।