October 28, 2026

कंपनीबाग के गेट पर मिला साइकिल सवार युवक का खून से लथपथ शव-

Spread the love

कंपनीबाग के गेट पर मिला साइकिल सवार युवक का खून से लथपथ शव-

 

प्रयागराज : कंपनीबाग गेट नंबर एक पास मंगलवार सुबह साइकिल सवार युवक का खून से लथपथ शव पाया गया। उसके सिर में चोटें थी। साइिकल में भी खून के धब्बे लगे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे हादसा बता रही है जबकि रेलिंग के अंदर शव मिलने पर लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। कर्नलगंज पुलिस की मानें तो 40 साल के व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। ऐसा लग रहा है कि वह साइकिल से जा रहा था और हादसे का शिकार हो गया। सिर पर लगी चोट ने उसकी जान ले लगी। वहीं लोगों का कहना है कि हादसा होता तो सड़क पर हुआ रहता। जबकि वह सड़क किनारे रेलिंग के अंदर था|