April 30, 2026

कंट्रोल रुम को गलत सूचना देकर अफवाह फैलाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना गीडा जनपद गोरखपुर दिनांक 22.06.2022*

 

*कंट्रोल रुम को गलत सूचना देकर अफवाह फैलाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में भारतीय सेना की ओर से किये गये भर्ती प्रक्रिया में संशोधन को लेकर धरना प्रदर्शन व अफवाह फैलाने वालो के ऊपर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । भर्ती की तैयारी कर रहे युवको को समझा बुझा कर जनपद में शान्ति व्यवस्था कायम रखा गया । थाना गीडा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.06.22 को समय करीब 15.00 बजे डायल 112 की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लड़के राजघाट पुल के नीचे नौसड़ पर आगजनी कर दिये है, की सूचना पर पूरे जनपद में अफरा तफरा का माहौल बन गया मौके पर ADM सिटी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय, सीओ कैम्पियरगंज महोदय , प्रभारी निरीक्षक गीडा तत्काल पहुंचे तथा जांच की गयी तो जानकारी हुई कि बन्धे पर प्रतिदिन नगर निगम द्वारा कूड़ा इकठ्ठा कर जलाया जाता है । तत्पश्चात मो0नं0 6391788589 जिससे सूचना मिली थी धारक मो0 रेहमुद्दीन पुत्र सराफत अली नि0 परसामीर थाना सिन्दुरिया बाजार जिला महराजगंज हा0मु0 गौसपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर के विरूद्ध अफवाह फैलाने व फर्जी सूचना देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 199/22 धारा 177/188 आईपीसी पंजीकृत किया गया तथा लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*नाम पता अभियुक्त –*

मो0 रेहमुद्दीन पुत्र सराफत अली नि0 परसामीर थाना सिन्दुरिया बाजार जिला महराजगंज हा0मु0 गौसपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर

 

*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय –*

स्थान- कालेसर मन्दिर के सामने, दिनांक- 22.06.22 समय 12.30 बजे

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 199/22 धारा 177/188 आईपीसी थाना गीडा जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम –*

1. उ0नि0 सन्तोष यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर

2. हे0का0 लालबहादुर गुप्ता थाना गीडा जनपद गोरखपुर

3. का0 रामविशाल यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर