ओम प्रकाश राजभर ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस…!!
*ओम प्रकाश राजभर बोले- योगी मेरी हत्या करा सकते हैं:-*
वाराणसी में नामांकन करके जैसे ही बाहर आया गाली-गलौज की गई, मुझे मारने की कोशिश की गई
बीजेपी के गुंडों ने किया हमला — ओपी राजभर
लखनऊ : अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को कचेहरी परिसर में हुई अभद्रता को लेकर बीजेपी पर सीधे आरोप लगाए है। आपको बता दे की कल अपने ऊपर हुए कथित हमले को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ने लखनऊ में संवादाताओं से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सुभासपा अध्यक्ष पार्टी के प्रत्याशी अरुण राजभर का नामांकन करवाने गए थे।
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने प्रेस वार्ता में कहा कि कल मैं वाराणसी से जिंदा बचकर आया हूं। ये सब बीजेपी के इशारे पर किया गया है,बीजेपी के गुंडों ने कल मेरे ऊपर हमला किया था, गुंडों ने वकील के भेष में मेरे ऊपर हमला किया, हम लोग के साथ गाली गलौच गई।
सुभासपा अध्यक्ष ने वाराणसी के पुलिस प्रशासन को बीजेपी के निर्देश पर काम करने वाला बताया, बीजेपी के लोग मेरी हत्या कराना चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकली और अपने समर्थकों से कहा कि मेरी हत्या के बाद इस लड़ाई को रुकने मत देना, हम गरीबों-किसानों की लड़ाई लड़ रहे है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-