प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में उनके कार्यक्रम हैं। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर के अखनूर से जनता को संबोधित किया था। इन तीन क्षेत्रों में पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं।
गुरुवार को पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू कश्मीर के अखनूर से जनता को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेरठ की धरती से किया। पहली ही विजय संकल्प रैली में मोदी ने विपक्ष को निशाने पर रखा।
उन्होंने कहा कि एक ओर दमदार भाजपा है और दूसरी ओर दागदार विपक्ष। 130 करोड़ की जनता भी मन बना चुकी है। मोदी ने आतंकवाद, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रखा और अपनी सरकार को निर्णय लेने वाली बताया।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक