*ओडिशा के नुआपाडा में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद*
ओडिशा के नुआपाडा में मंगलवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षाबल के तीन जवान शहीद हो गए। बताया गया है कि नक्सलियों ने यह हमला सड़कों को खोलने में लगी टीम पर घात लगाकर किया था। ओडिशा के डीजीपी एसके बंसल ने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से नुआपाड़ा में तीन जवान शहीद हो गए। हमारे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि माओवादियों को पहले से ही सीआरपीएफ टीम की आवाजाही की जानकारी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब यह हमला हुआ तब सीआरपीएफ टीम के सात जवान साथ थे।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-