June 24, 2026

ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्ची के परिजन की तलाश कर सुपुर्द किया गया-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा दिनांक 07.06.2022*

 

*ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्ची के परिजन की तलाश कर सुपुर्द किया गया*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा ” गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में* आज दिनांक 07.06.2022 को महिला सुरक्षा दल थाना गुलरिहा अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमण करते समय मेडिकल कालेज के पास एक छोटी लड़की घूमती मिली जिसकी उम्र करीब 10 वर्ष थी जिससे महिला सुरक्षा दल थाना गुलरिहा द्वारा उसके पास जाकर नाम पता पूछा गया तो अपना पता शिकारपुर एवं दरौली ग्रामसभा बतायी बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि लड़की का मानसिक सन्तुलन कुछ ठीक नही है जिसके उपरान्त महिला सुरक्षा दल थाना गुलरिहा मे लगे कर्मचारी म0का0 कोमल सिंह, एवं म0का0 रंजना द्वारा थाना स्थानीय पर ले आकर एवं उसके बताये गये पते के अनुसार थाना कोतवाली जिला महराजगंज से सम्पर्क किया गया तो बताये गए प्रथम ग्रामसभा शिकारपुर से उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त ना होने पर पुनः उसके द्वारा बताये गये दूसरे पते यानि दरौली के ग्राम प्रधान से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि लड़की का दरौली मे ननिहाल है, उसके ननिहाल वालो के द्वारा बताया गया कि लड़की नेगांव रामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर की रहने वाली है एवं उसकी माता के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर नाबालिग युवती के माता जो नेगांव रामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर की रहने वाली है उनसे जरिये दूरभाष पर सम्पर्क कर सूचित किया गया एवं नाबालिग युवती की माता थाने पर उपस्थित आई एवं लड़की की पहचान करने के उपरान्त युवती को उनकी माता को सुपुर्द किया गया । *अपनी पुत्री को सकुशल देखकर युवती के माता द्वारा महिला सुरक्षा दल थाना गुलरिहा टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई एवं प्रसन्नता प्रकट की गई ।*

 

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का नाम पद-*

1. उ0नि0 इन्द्रजीत कुशवाहा थाना गुलरिहा गोरखपुर

2. म0का0 कोमल सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर

3. म0का0 रंजना थाना गुलरिहा गोरखपुर