*ऑपरेशन मुस्कान के तहत गोरखनाथ पुलिस द्वारा सूचना के 24 घण्टे के अन्दर गुमशुदा महिला को किया गया सकुशल बरामद*
दिनांक 15.02.2022 को थाना गोरखनाथ पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पूनम पाण्डेय पत्नी चंद्रशेखर पाण्डेय उम्र 38 वर्ष जो घर से निकली थी, जो दिनांक 14.02.2022 को दोपहर 3.30 बजे के बाद से घर वापस नही पहुंची। जिसके सम्बन्ध में परिजनों द्वारा थाना गोऱखनाथ पर गुमशुदगी दर्ज कराई गयी। थाना गोरखनाथ पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए, आज दिनांक 16.02.2022 को उक्त गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया । महिला को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गयी।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-