April 23, 2026

ऑपरेशन पाताल अभियान के तहत अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेसनोट थाना राजघाट गोरखपुर दिनांक 27.05.2022*

 

*ऑपरेशन पाताल अभियान के तहत अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे आपरेशन पाताल अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व संजय कुमार मिश्रा थाना प्रभारी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27/05/2022 को आपरेशन पाताल के तहत थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर उ0नि0 अनूप कुमार मिश्र द्वारा एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त अनिल चौहान पुत्र स्वर्गीय परिखन चौहान निवासी जवाहिर चक नौसड थाना गीडा जनपद गोरखपुर को राजघाट पुल के नीचे बैकुंठधाम घाट से समय करीब 12:05 बजे गिरफ़्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 134/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

अनिल चौहान पुत्र स्वर्गीय परिखन चौहान निवासी जवाहिर चक नौसड थाना गीडा जनपद गोरखपुर

 

*बरामदगी:-*

एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*

राजघाट पुल के नीचे बैकुंठधाम घाट, समय 12:05 बजे दिनांक 27.05.2022 ।

 

*अभियुक्त अनिल चौहान पुत्र स्वर्गीय परिखन चौहान का आपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 235/2011 धारा 376,511 भादवि थाना बेलीपार

2. मु0अ0सं0 134/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना राजघाट

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-*

1-उ0नि0 अनूप कुमार मिश्र थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

2-आरक्षी मंगलदीप थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

3-आरक्षी देवेन्द्र यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

4- आरक्षी अशोक यादव थाना राजघाट गोरखपुर।