*”ऑपरेशन गैंगेस्टर” अभियान के तहत पिछले 05 वर्षों के गैंगेस्टर के अभियुक्तों व उनके जमानतदारों का किया गया सत्यापन*
जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने हेतु पूर्व में भी चौकीदारो, ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गयी थी। इसी क्रम में आज दिनांक 20-02-2022 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन गैंगेस्टर” अभियान* के तहत स्वयं थाना खोराबार सहित जनपद के समस्त थानो पर अधिकारीगण द्वारा पिछले 05 सालो में जितने भी जेल गये गैंगेस्टर के अभियुक्त है, उनके साथ व उनके जमानतदारों के साथ गोष्ठी की गयी । जिसमें अभियुक्तो व जमानतदारों का सत्यापन कराया गया तथा उन्हे आगाह किया गया कि अभियुक्तो द्वारा भविष्य में कोई अपराध न किया जाए। यदि अपराध किया गया या अपराध को बढ़ावा देने में उनके जमानतदारों की संलिप्तता पाई गयी तो जमानदारों के विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी । गैंगेस्टर के अभियुक्तों व उनके जमानदारों के सत्यापन अभियान चलाए जाने से कुछ कुख्यात अपराधियों के जमानदारों ने जमानत वापस लेने हेतु न्यायालय के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है । जमानत टूटते ही अपराधियों को पुनः जेल जाना होगा । पंजीकृत गैंग व उनके सदस्यों की गतिविधियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । गैंगेस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-