पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ.प्र.
ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्ध और कोविड रोगियों के लिए बेड उपलब्ध कराने के सम्बंध में प्रभारी अधिकारी कोविड 19 डॉ रोशन जैकब द्वारा
समस्त हास्पिटलो की बैठक की गयी
सभी निजी क्षेत्र के हास्पिटल/मेडिकल कालेज अपने यहां ऑक्सीजन प्लांट/ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट जल्द से जल्द लगाना सुनिश्चित करे
ऑक्सीजन प्लांट/ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगवाने के लिए
जी0एम0 डी0आई0सी0 को नोडल बनाया गया
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी कि कितने हास्पिटलो द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया और कितने
हास्पिटलो द्वारा नही लगवाया गया
लखनऊ हास्पिटल, नोवा हास्पिटल, जी0सी0आर0जी0 हास्पिटल, रेवंता हास्पिटल, जे0पी0 हास्पिटल व कमाण्ड हास्पिटल द्वारा अभी तक पोर्टल पर कोई विवरण दर्ज नही किया गया है
मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि हास्पिटलो को नोटिस जारी करते हुए पोर्टल पर विवरण दर्ज कराना सुनिश्चित कराया जाए
सभी हास्पिटल प्रातः 8 बजे और शाम 4 बजे प्रतिदिन उपलब्ध/भरे हुए बेड की वास्तविक स्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें
सभी हॉस्पिटल शासन द्वारा जारी डिस्चार्ज पालिसी का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें
रोगी के सही हो जाने के उपरांत भी अनावश्यक रूप से
किसी ना किसी जांच व अन्य कारण बताकर रोके जाने पर
हॉस्पिटलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय
सभी हॉस्पिटल अपने यहां कोविड हेल्पडेस्क बनाना सुनिश्चित कराएंगे,
ताकि रोगियों के परिजनों को रोगियों के हाल के बारे में बताया जा सके
सभी हास्पिटलो को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है
परिजनों से ऑक्सीजन की मांग हास्पिटलों के द्वारा किये जाने पर हास्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी
कोविड रोगियों के उपचार के लिए ओवर प्राइसिंग/अधिक धन वसूली को कदापि बर्दाश्त नही किया जायेगा
सभी निजी हास्पिटलो शासन द्वारा निर्धारित पैकेज के अनुसार ही कोविड रोगियों से उपचार का पैसा ले
अधिक वसूली करने वाले हास्पिटलो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी
कोविड रोगियों के उपचार के लिये किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नही किया जाएगा
सभी हास्पिटल कोविड रोगियों को उचित स्तर का उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराए और सीनियर डॉक्टर स्वयं राउंड लेकर रोगियों की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करे
दिनांक 5 मई 2021 लखनऊ।
ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्ध और कोविड रोगियों के लिए बेड उपलब्ध कराने के सम्बंध में प्रभारी अधिकारी कोविड 19 डॉ रोशन जैकब द्वारा अटल बिहारी कन्वेक्शन सेंटर में समस्त हास्पिटलो की बैठक की गयी। बैठक में प्रभारी अधिकारी द्वारा कहा कि सभी हास्पिटल एलएमओ पर निर्भरता कम करे। उन्होंने कहा कि सभी निजी क्षेत्र के हास्पिटल/मेडिकल कालेज अपने यहां ऑक्सीजन प्लांट/ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट जल्द से जल्द लगाना सुनिश्चित करे। ताकि ऑक्सीजन की कमी को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट/ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगवाने के लिए जी0एम0 डी0आई0सी0 को नोडल बनाया गया है जो कार्यदायी संस्थाओं से हॉस्पिटलों का समन्वय स्थापित कराकर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी हास्पिटल स्वयं ऑक्सीजन प्लांट लगा कर आत्मनिर्भर बने और कोविड रोगियों के उपचार में सहयोग प्रदान करे।
प्रभारी अधिकारी ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी कि कितने हास्पिटलो द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया और कितने हास्पिटलो द्वारा नही लगवाया गया। अभी तक कुछ हास्पिटलो के द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध/भरे हुए बेड की स्थित दर्ज नही कराई गई है। लखनऊ हास्पिटल, नोवा हास्पिटल, जी0सी0आर0जी0 हास्पिटल, रेवंता हास्पिटल, जे0पी0 हास्पिटल व कमाण्ड हास्पिटल द्वारा अभी तक पोर्टल पर कोई विवरण दर्ज नही किया गया है जिसके सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि उक्त हास्पिटलो को नोटिस जारी करते हुए पोर्टल पर विवरण दर्ज कराना सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही निर्देश दिया गया कि सभी हास्पिटल प्रातः 8 बजे और शाम 4 बजे प्रतिदिन उपलब्ध/भरे हुए बेड की वास्तविक स्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें।
प्रभारी अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया था कि सभी हॉस्पिटल शासन द्वारा जारी डिस्चार्ज पालिसी का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा देखा गया है कि रोगी के सही हो जाने के उपरांत भी हॉस्पिटलों द्वारा उनको अनावश्यक रूप से किसी ना किसी जांच व अन्य कारण बताकर रोके रखा जाता है जो कि बिल्कुल भी अनुचित है इस प्रकार के कार्य करने वाले हॉस्पिटलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उऩ्होंने निर्देश दिया कि सभी हॉस्पिटल अपने यहां कोविड हेल्पडेस्क बनाना सुनिश्चित कराएंगे, ताकि रोगियों के परिजनों को रोगियों के हाल के बारे में बताया जा सके। प्रायः यह देखा जाता है कि रोगी को भर्ती करने के पश्चात हॉस्पिटलों द्वारा रोगी के परिवारजनों को कोई भी फीडबैक नहीं दिया जाता जिसके कारण रोगी के परिवार के लोग परेशान होते हैं।
प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुछ हास्पिटलो के द्वारा रोगियों के परिजनों को स्वयं ऑक्सीजन सिलेंडर लाने की मांग की जाती है। यह बिल्कुल अनुचित है सभी हास्पिटलो को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। हास्पिटलो द्वारा परिजनों से ऑक्सीजन की मांग नही की जाएगी एवं उक्त कार्य करने वाले हास्पिटलो के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी अधिकारी ने कहा कि कोविड रोगियों के उपचार के लिए ओवर प्राइसिंग/अधिक धन वसूली को कदापि बर्दाश नही किया जाएगा। सभी निजी हास्पिटलो को निर्देश दिया गया कि शासन द्वारा निर्धारित पैकेज के अनुसार ही कोविड रोगियों से उपचार का पैसा लिया जाए। अधिक वसूली करने वाले हास्पिटलो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया कि कोविड रोगियों के उपचार के लिये किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नही किया जाएगा। सभी हास्पिटल कोविड रोगियों को उचित स्तर का उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराए और सीनियर डॉक्टर स्वयं राउंड लेकर रोगियों की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-