April 17, 2026

एसी फटने से हुआ हादसा 6लोग घायल

Spread the love

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में रविवार को तड़के तीन बजे एक घर में एसी (एयरकंडीशनर) में विस्फोट होने से कमरे में सो रहे एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए। जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय पूरा परिवार एसी चलाकर सो रहा था। विस्फोट से दोमंजिला घर बुरी तरह ध्वस्त हो गया। घर में आग भी लग गई। धमाके की आवाज से आसपास में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस व दमकल को फोन किया, तो वहीं घायलों को टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। उनमें से पांच की हालत काफी गंभीर थी, लिहाजा उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। घायलों में दो बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण एसी के कंप्रेशर में विस्फोट हुआ होगा। पुलिस ने कहा है कि जांच में वह विशेषज्ञों की मदद लेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त केदार सिंह अपने पुत्र संजीत सिंह व संजीत के भांजे के परिवार के साथ घर के दूसरे तल्ले पर रहते हैं, जबकि निचले तल पर किराएदार रहते हैं। घर में तीन एसी हैं। इनमें एक स्पि्लट एसी है। यही स्पि्लट एसी सुबह अचानक विस्फोट कर गया। विस्फोट जैसे धमाके से आस-पास के लोग सहम गए। पड़ोसी रामजी चौधरी के घर की सीढ़ी की रेलिग भी ध्वस्त हो गई।
घटना में संजीत उसकी पत्‍‌नी खुशबू देवी, बेटी आयुषी (पांच वर्ष), बेटा आर्यन (दो वर्ष), संजीत की मा संजीत के भांजे की पत्‍‌नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। संजीत व उसकी पत्‍‌नी तथा बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बारीगोड़ा में जिस जगह पर घटना हुई, उसे पहले से ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कंटेनमेट जोन में तब्दील कर दिया गया था। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। धमाके की आवाज सुन लोगों ने सोचा कि कोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ है। घबम विस्फोट की आशंका से इन्कार
परसुडीह थाना के इंस्पेक्टर अंजय तिवारी ने बताया कि घटना कंप्रेशर फटने के कारण ही हुई है। इस मामले में एक्सपर्ट से राय मांगी जा रही है। बम विस्फोट की आशंका से इन्कार किया। इधर, घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती रही। अधिकांश लोग एसी फटने के कारण इतना बड़ा हादसा होने से इन्कार करते रहे। घटना को बम विस्फोट बताया जाता रहा। फोरेंसिक विभाग की टीम की घटना को लेकर निगाह है। जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा समेत कई लोग संजीत सिंह की घर पर पहुंचे। सांसद विद्युत वरण महतो भी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंच घायलों से मिले।

एसी फटने के कारण ही हुआ हादसा : डीएसपी
विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा कि एसी फटने के कारण आग लगी। उससे ही हादसा हुआ। घटना के बाद घर में रहने वाला ब्रजेश नामक युवक गायब है जो संजीत सिंह का भगीना है। उसकी तलाश की जा रही है जहां तक बम विस्फोट की आशंका या अन्य बाते बताई जा रही है। इन सब बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।