June 7, 2026

एससी/एसटी एक्ट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान “

Spread the love

*एससी/एसटी एक्ट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान “ऑपरेशन क्लीन”*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने हेतु तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर समय-समय सघन अभियान चलाए जा रहे है । कल दिनांक 12.03.2022 को “ऑपरेशन 151” की सफलता के बाद, इसी क्रम में आज दिनांक 13.03.2022 को समस्त क्षेत्राधिकारी कैण्ट,कोतवाली,गोरखनाथ, बांसगांव,कैम्पियरगंज,गोला,चौरीचौरा, खजनी द्वारा अपने-अपने सर्किल में स्थानीय पुलिस बल के साथ एससी/एसटी एक्ट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के तहत दबिश दी गयी । *जिसके अन्तर्गत जनपद के विभिन्न सर्किल में 33 जगहो पर दबिश देकर कुल 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में गैंगेस्टर एक्ट में 10, गुण्डा एक्ट में 06 एवं उनके विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित है । अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु समय-समय पर अभियान आगे भी जारी रहेंगे।*