September 12, 2026

एससी/एसटी एक्ट का वारंटी माण्डा पुलिस द्वारा गिरफ्तार-

Spread the love

*एससी/एसटी एक्ट का वारंटी माण्डा पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

 

माण्डा प्रयागराज।माण्डा थाना क्षेत्र के गांव जेरा के एससी एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित वारन्टी को थाना पुलिस ने गांव में दबिश देकर आज गिरफ्तार कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलायें जा रहे अभियान के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में माण्डा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक गुरू प्रसाद प्रजापति द्वारा न्यायालय एडीजे 14 के एसटी नंबर 403/17 अपराध 20 17 धारा 323,504,506, 354 से सम्बंधित वारंट न्यायालय के आदेश पर उन्होंने हेड कांस्टेबल परवेज अहमद सिपाही शुभम सिंह की मदत से आरोपी लवकुश दुबे उर्फ ननकऊ पुत्र कृष्ण कुमार ग्राम जेरा जनपद प्रयागराज उम्र 24 को ग्राम जेरा से गिरफ्तार किया गया।माण्डा प्रभारी निरीक्षक के अनुशार गिरफ्तार वारंटी को गिरफ्तार स्थान से थाने पर लाया गया और आगे की संवैधानीक विधिक कार्यवाही की गई। FTR