*एसपी से शिकायत के बाद पकड़े गए ठग को चौकी पुलिस ने छोड़ा*
*बैंक का एजेंट बनकर सैकड़ों गरीब लोगों से युवक ने की करोड़ों की ठगी*
*रुपए जमा करने के बाद ठग युवक से जमा कर्ताओं को मिलती है गाली गलौज और जान से मारने की धमकी*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के उसरापर गांव के एक युवक ने बैंक का एजेंट बन कर गरीब लोगों को बैंक में रुपया जमा कराकर जल्द समय में रकम दूना देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की है गरीबों से रुपए लेने के बाद युवक ने उन्हें फर्जी बैंक की रसीद दे दी है रसीद मिलने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं बैंक में रुपया नहीं जमा हुआ है बैंक के नाम पर युवक ने जमा कर्ताओं से धोखाधड़ी की है जब लोगों ने अपने जमा धन को वापस मांगना शुरू किया तो युवक और उसके परिजनों द्वारा रुपए देने के बजाय जमा कर्ताओं को गाली गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया गया है जमा कर्ताओं का दबाव पड़ने के बाद कई वर्षों तक युवक फरार हो गया था कई वर्ष बीत जाने के बाद ठगी में लिप्त युवक के गिरेहबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं
15 दिनों पूर्व मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन गांव की महिला गिरजा देवी ने एसपी से शिकायत कर ठग युवक के कारनामे को उजागर किया महिला की शिकायत पर एसपी ने शिकायती प्रार्थना पत्र को मंझनपुर कोतवाली भेजते हुए आरोपी पर कार्रवाई का निर्देश दिया लेकिन जैसे ही मंझनपुर कोतवाली के टेवा पुलिस चौकी शिकायती पत्र पहुंचा पुलिस ने पीड़ित महिला को चौकी बुलाकर बात सुनने के बाद यह कह कर उसे वापस कर दिया कि उसके क्षेत्र के युवक ने ठगी नहीं की है और ठग पर कार्यवाही करने के बजाए टेवा चौकी पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतते हुए शिकायती पत्र को वापस कर दिया उसके बाद शिकायती प्रार्थना पत्र कोखराज थाने पहुंचा मामले की जांच और कार्यवाही पुलिस चौकी भरवारी को मिली 4 दिनों पूर्व भरवारी पुलिस चौकी ने ठगी के आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस चौकी उठा लाई आरोपी ठग के पकड़े जाने के बाद महिला को फोन करके पुलिस चौकी भरवारी बुलाया गया महिला द्वारा दी गई रकम और उसके ब्याज से एक चौथाई से कम रकम कुछ दिनों बाद दिलाने का वादा करके महिला पर समझौते का दबाव डाला गया महिला ने अपनी रकम से कम रकम लेने से इनकार कर दिया जिस पर महिला को पुलिस चौकी से वापस कर दिया गया और ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ दिया सवाल उठता है कि सैकड़ों गरीब लोगों से करोड़ो की ठगी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज करके चौकी पुलिस ने आखिर उसे जेल क्यों नहीं भेजा है ठगी करने में लिप्त युवक से आखिर चौकी पुलिस को क्या सहानुभूति है लेकिन पुलिस ने महिला की पीड़ा को नहीं समझा रोते बिलखते पीड़ित गरीब महिला ने चौकी पुलिस से फरियाद किया लेकिन उसके बाद चौकी पुलिस का कलेजा नरम नहीं हुआ बल्कि उसने आरोपी युवक को छोड़ दिया है जिससे लाखों रुपए जमा के बाद महिला को एक रुपए वापस नही मिल सके हैं आखिर महिला को कैसे न्याय मिलेगा उसका जमा धन कैसे वापस होगा यह योगी सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैंl FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-