एसपी ने किया थाना पिपरी का वार्षिक निरीक्षणlFTR
कौशाम्बी।
पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा थाना पिपरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को सलामी दी गयी। थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना , अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आदेश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। मेस में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया एवं शस्त्रों को भी चेक किया गया। बैरकों और थाना परिसर के अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान थाने में अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया एवं ग्राम चौकीदारों को साफा वितरित कर उनको संबोधित किया गया।
FTR

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-