May 2, 2026

एसपी नार्थ ने चौरीचौरा थाने पर सुनी जनता की समस्याएँ-

Spread the love

*एसपी नार्थ ने चौरीचौरा थाने पर सुनी जनता की समस्याएँ*

 

 

 

गोरखपुर।जनता अब आसानी से अपनी समस्याओं को अधिकारियों से बता सके जनता को समय से न्याय मिल सके जनता और पुलिस के रिश्तों मजबूत हो इसके लिए एसएसपी गोरखपुर डॉ विपिन ताड़ा के निर्देश पर अब हर बुधवार को गोरखपुर जनपद में अलग अलग थानों पर पुलिस चौपाल का आयोजन किया जा रहा है पुलिस चौपाल में पुलिस अधिकारी दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक थाने पर मौजूद रह कर जनता की समस्याओं को सुन उसका समाधान करते हैं। चौरीचौरा थाना पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के अध्यक्षता में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी सहित थाने के सभी सब इंस्पेक्टर और बीट पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस चौपला में दर्जनों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस चौपाल में पहुचे एसपी नार्थ ने चौपाल में आये हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना साथ ही समस्यायों के निस्तारण किया । पुलिस चौपाल में ज्यादातर मामले पारिवारिक विवाद व जमीनी से सम्बंधित आये कुछ थे पारिवारिक विवाद के मामले मे दोनो पक्षों को बुलाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया। भूमि विवाद से सम्बंधित से जो मामले आये उनको हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है रिपोर्ट आने पर निस्तारण किया जाएगा।