July 17, 2026

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 12 साल से फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने* *वाले प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अरेस्ट किया- अजय मिश्रा

Spread the love

बस्ती जिले से*

 

*👉एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 12 साल से फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने* *वाले प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अरेस्ट किया*

 

 

*👉शेषनाथ सिंह पिछले 12 वर्षों से शिक्षा विभाग को लगा रहे थे पलीता*

 

पिछले 12 वर्षों से दीपक सिंह के नाम पर कर रहे थे नौकरी शिक्षा विभाग ने

 

जिसकी तलाश काफी दिनों से एसटीएफ को थी और उसकी शिकायत भी एसटीएफ को मिल रही थी बस्ती के रुधौली के प्राथमिक विद्यालय कथक पुरवा में फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने प्राथमिक विद्यालय के फर्जी प्रधानाध्यापक जो कि दीपक सिंह के नाम पर नौकरी कर रहा था उसको गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ वालों के पूछताछ में अपना नाम शेषनाग सिंह जनपद संत कबीर नगर का रहने वाला बताया और गोरखपुर का रहने वाले दीपक सिंह के दस्तावेज पर नौकरी कर रहा था आपको बताते चलें फर्जी शिक्षक शेषनाथ की मुलाकात सन दो 2005 6 में हुई गोरखपुर के यदुनंदन यादव से हुई जिसने 50000 में शिक्षक की नौकरी दिलाने की बात कही इसके बाद यदुनंदन ने 2007 में इस्माइल बाबू ने दीपक कुमार सिंह का दस्तावेज लगाकर फार्म भरवाया उसी फर्जी दस्तावेज पर 2009 में बस्ती के विक्रमजोत ब्लाक के अंतर्गत सिंदुरिया प्राथमिक विद्यालय पर उनको तैनाती मिली सन 2013 में पदोन्नति कर रुधौली के कथक पुरवा प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक के तौर पर नौकरी कर रहा था तब से लेकर आज तक फर्जी शिक्षक शेषनाथ सिंह अपना नाम बदलकर दीपक सिंह के नाम पर नौकरी कर रहा था मामला बहुत ही गंभीर है क्या इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं थी एसटीएफ की तहरीर पर बस्ती सदर कोतवाली में 4 जालसाजो के खिलाफ धारा 409 419 420 467 468 471 389 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया और उस फर्जी प्रधानाध्यापक को जेल भेज दिया गया बाकी तीन जालसाज जो की तलाश जारी है बस्ती बीएससी ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है