एसएससी परीक्षा में पकड़े गए 3 मुन्ना भाई, दूसरे के स्थान पर देने आये थे परीक्षा
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा चल रही है। इसी के तहत धूमनगंज थाना अंतर्गत मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज में एक जुलाई को तीन पालियों में परीक्षा थी। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की जा रही थी।
इस दौरान अभ्यर्थी विकास सिंह की जगह वैशाली, बिहार निवासी संजीव कुमार परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुआ। इसी तरह विजय पटेल और तीसरा अभ्यर्थी राघवेंद्र सिंह को पकड़ा गया।पुलिस पूछताछ में संजीव ने बताया कि वह परीक्षार्थी विकास के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
केंद्र व्यवस्थापक ने बिहार के संजीव, फाफामऊ के विजय पटेल और कोरांव के राघवेंद्र सिंह के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिऱफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-