*एसएसपी गाजियाबाद श्री कलानिधि नैथानी द्वारा जनहित में उठाया गया एक और कदम- समस्त चौकी इंचार्ज की बढ़ाई गई जवाबदेही* –
प्रत्येक *चौकी इंचार्ज को cug( सी यू जी ) मोबाइल नंबर आवंटित किया गया* , यह जनपद गाजियाबाद में पहली बार हुआ है ।
जनसुनवाई में बेहतरी लाने एवं ट्रैफिक चालान व अन्य एप्प के प्रचलन में बढ़ोतरी लाने आदि संबंध में *सीधे चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार बनाने के लिए एवं आम जनमानस के प्रति सीधे सुलभ तरीके से फोन कॉल पर उपलब्ध रहने हेतु* डाटा पैकेज सहित सिम कार्ड आवंटित किए गए ।
इस नई व्यवस्था के बाद यदि कोई दरोगा किसी चौकी से स्थानांतरित भी होता है तो उसका *चौकी का cug( सी यू जी ) मोबाइल नंबर वही रहेगा* और नवागत चौकी इंचार्ज को हस्तगत होगा।
*24 घंटे में उपलब्ध cug( सी यू जी ) मोबाइल नंबर को आवंटित करने एवं प्रत्येक दशा में रविवार 14.2.21 तक एक्टिव करने* के आदेश जारी किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त नंबरों को *सार्वजनिक स्थलों जैसे चौकी थाना बस अड्डा आदि पर भी सार्वजनिक करने के आदेश दिए गए हैं* ताकि *आकस्मिक स्थितियों में लोग सीधे अपने चौकी इंचार्ज से संपर्क कर सकें*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-