September 7, 2026

एसएसपी अलीगढ़ ने शराब अपराधियों के बाद गोकशी के अभियुक्तों पर शिकंजा कसने के दिये निर्देश- अजय मिश्रा

Spread the love

‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने शराब अपराधियों के बाद गोकशी के अभियुक्तों पर शिकंजा कसने के दिये निर्देश*

 

*_टॉप 206 गोकश अपराधियों को चिन्हित कर एसएसपी ने लगाया पुलिस के रडार पर_*

 

*अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट, गुण्डा, गैंगस्टर एवं सम्पत्ति जब्तीकरण की होगी कार्यवाही*

 

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थाना प्रभारी को जनपद में *पिछले 10 वर्षों में गोकशी के अपराध में लिप्त अभियुक्तों* की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं ।

 

● पिछले 10 वर्षों में गोकशी से संबंधित ऐसे अपराधी जिन पर *3 या 3 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं* उनका समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा क्षेत्राधिकारी अपने-अपने थाना/क्षेत्र से संबंधित अपराधियों का प्रत्येक का विश्लेषण करें ।

 

● इनको ऑपरेशन पहचान के तहत अपलोड करके वेरीफाई भी करें ।

 

● वेरीफाई करने के उपरांत साक्ष्य अनुसार एवं अपराधिक इतिहास अनुसार हिस्ट्रीशीटर खुलवाएं, गुंडा गैंगस्टर एवं संपत्ति जब्ती करण की कार्रवाई प्रचलित करें यथासंभव गैंग पंजीकृत कराएं ।

 

*गोकशी के अपराधियों का थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नवत है-*

थाना कोतवाली नगर – 17

थाना देहलीगेट – 18

थाना जवां – 28

थाना गांधीपार्क – 13

थाना क्वार्सी – 10

थाना सिविल लाइन – 03

थाना सासनीगेट – 01

थाना बन्नादेवी – 01

थाना गभाना ——- 12

थाना लोधा – 01

थाना चण्डौस – 05

थाना अतरौली – 02

थाना हरदुआगंज – 13

थाना दादों —— 05

थाना पालीमुकीमपुर -03

थाना बरला – 09

थाना गंगीरी – 02

थाना छर्रा – 21

थाना अकराबाद – 06

थाना मडराक -01

थाना गौण्डा – 02

थाना खैर -27

थाना टप्पल – 02

थाना पिसावा -04

 

‼️ *एसएसपी महोदय ने अपने अधीनस्थों को निर्देश दिये हैं कि यदि किसी अपराधी पर उपरोक्त कार्यवाही नहीं होती हैं तो उसके संबंध में आपका जवाब भी तैयार होना चाहिए कि क्यों उस अपराधी पर कार्यवाही संभव नहीं हो सकी या करना उचित नहीं था ।*