September 27, 2026

एसएसपी अलीगढ़ ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी- अजय मिश्रा

Spread the love

‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी ।* ‼️

 

आज दिनांक 21.09.2021 को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें निम्न एजेंडा बिन्दुओं पर समीक्षा उपरान्त विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गए ।

 

1- बेहतर जनसुनवाई एवं विवेचनाओं का समय से निस्तारण कर अपने अधीनस्थों में कर्तव्य से जनकल्याण की भावना जागृत करें ।

 

2-लम्बित विवेचनाओं का अध्यावधिक विवरण तथा लम्बित प्रारम्भिक जाँच तथा 14(1) की विभागीय कार्यवाही ।

 

3-शासन एवं उच्चाधिकारियों तथा विभिन्न आयोगों से संबंधित समस्त लंबित जाँच ।

 

4-आइजीआरएस/ जनशिकायत से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच ।

 

5- गंभीर अपराधों में तत्काल कार्यवाही करते हुए शीघ्र अनावरण करें ।

 

6-प्रमुख ऑपरेशन जैसे *ऑपरेशन प्रहार,ऑपरेशन निहत्था,ऑपरेशन 420, ऑपरेशन खुशी, ऑपरेशन नार्कों,ऑपरेशन तिकड़ी,ऑपरेशन ब्लैक कैट,ऑपरेशन साइलेंस,ऑपरेशन नकेल* , उपरोक्त सभी अभियानों में तेजी लाने एवं लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखें ।

 

7- शातिर/ अभ्यस्त/ हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध अधिक प्रभावी ढंग से आक्रामक रूप से कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध *गैंगस्टर एक्ट,गैंग पंजीकृत व हिस्ट्रीशीट पंजीकरण* का कार्य करते हुए उन पर *लगातार निगरानी* रखने के आदेश दिए गए हैं।

 

8- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत *पुरस्कार घोषित/ गैंगस्टर* अधिनियम में वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करें ।

 

9- *ऑपरेशन पहचान* के तहत जनपद के अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए ।

 

10- *गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1)* के अन्तर्गत *सम्पत्ति चिन्हित कर जब्तीकरण* की कार्यवाही करें ।

 

11- शहर की ट्रैफिक ग्रिड व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस व सिविल पुलिस को निर्देश दिये गए ।

 

12- *आगामी त्यौहारों* पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

 

‼️ *गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर/यातायात/अपराध एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक आदि संबंधित कर्म0गण मौजूद रहे।*‼️