‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने ट्रैफिक यातायात को सुदृढ़ बनाने हेतु मौके पर जाकर किया ट्रैफिक ग्रिड के 27 बिन्दुओं का स्थलीय निरीक्षण ।* ‼️
*आज दिनांक 16.08.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा ट्रैफिक ग्रिड को सुदृढ करने हेतु प्रत्येक बिन्दु का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया ।*
_विदित है कि एसएसपी महोदय द्वारा दिनांक 16.08.2021 व पूर्व में भी राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर ट्रैफिक यातायात को सुदृढ़ बनाने व सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे । उसी क्रम में एसएसपी महोदय द्वारा मौके पर जाकर ट्रैफिक ग्रिड के सुधार हेतु स्थलीय भ्रमण किया गया ।_
• एसएसपी महोदय द्वारा ट्रैफिक प्रबंधन में अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मी को पुरुष्कृत करने के लिए भी निर्देशित किया गया है ।
• ट्रैफिक पुलिस को तत्काल सूचनाओं का आदान -प्रदान करने हेतु 50 वॉयरलैस (हैंडसेट) दिये जा चुके है । और कम्यूनिकेशन के लिए कंट्रोल रुम में अलग से चैनल स्थापित किया जा चुका है । – इस प्रकार सिटी के चैनल पर निर्भरता खत्म हो चुकी है ।
• शहर में प्रवेश के प्रमुख चौराहों पर यातायात उपनिरीक्षकों को नियुक्त किया गया और जिम्मेदारी तय करने के आदेश ।
• ट्रैफिक पुलिस के सहयोग हेतु सिविल पुलिस को भी निर्देशित किया गया ।
• रात्रि में भी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त करने के दिए निर्देश ।
• यातायात पुलिस कर्मी अच्छी वर्दी धारण करेंगे और यातायात उपनिरीक्षक से नीचे के सभी पुलिस कर्मी रिफ्लेक्टिव बेल्ट का भी प्रयोग करेंगे ।




More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-