August 18, 2026

एसएसपी अलीगढ़ ने किया थाना सासनीगेट का आकस्मिक निरीक्षण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने किया थाना सासनीगेट का आकस्मिक निरीक्षण ।* ‼️

 

 

➡️ कल अपराह्न *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कलानिधि नैथानी महोदय* ने थाना सासनीगेट का आकस्मिक निरीक्षण किया । प्रभारी निरीक्षक थाना सासनीगेट को राजकीय संपत्ति, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, थाने पर मौजूद शस्त्र का निरीक्षण कर परिसर में खड़े लावारिश/ माल मुकद्दमाती वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने व अभिलेखों को अद्यावधिक करने,जनसुनवाई में सुधार करने हेतु आदेशित किया गया ।

 

➡️ महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रा0पत्रों की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

 

 

➡️ बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया ।