August 10, 2026

एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी ने की अधिनस्थों के साथ मीटिंग- 2 माह के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए आदेश- अजय मिश्रा

Spread the love

🚔 *प्रेस नोट यातायात* 🚔

 

‼️ *ट्रैफिक यातायात को सुदृढं बनाने हेतु एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी ने की अधिनस्थों के साथ मीटिंग- 2 माह के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए आदेश~ माह अगस्त और सितंबर में करें जबरदस्त मेहनत* ‼️

 

*एसएसपी के प्रयासों से जनपद को मिले नए 50 हेंडसैट, बनेगा नया ट्रैफिक ग्रिड और ट्रैफिक कम्यूनिकेशन के लिए होगा अलग चैनल – यह जनपद के इतिहास में अभूतपूर्व उपलब्धि है*

 

*ट्रैफिक पुलिस में जनशक्ति बढाने के लिए दिए आदेश, पुलिस लाइन से लगाये जायेंगे अतिरिक्त दरोगा ।*

 

*रंगबाजों की खैर नही, होगी कार्यवाही- ऑपरेशन रंगबाज जल्द शुरू होगा ।*

 

*ट्रैफिक के 02 जोन 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया जनपद ।*

 

*ट्रैफिक प्रबंधन में अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मी होगे पुरुष्कृत ।*

 

आज *दिनांक 02.08.2021* को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा *आम जनता के लिए ट्रैफिक की समस्याओं या शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश चन्द्र की उपस्थिति में समस्त निरीक्षक यातायात, उ0नि0 यातायात एवं ARO कंट्रोल रूम के साथ ट्रैफिक प्रबन्धन के संबंध में पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में ट्रैफिक की समीक्षा की गई।* संबंधित को आदेश-निर्देश दिये गये है ।

 

*प्रथम चरण में यातायात सुदृढ बनाने हेतु निम्न आदेश दिये गये ।*

 

• शहर को 02 प्रमुख जोन 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया ।

• शहर में ट्रैफिक ग्रिड स्थापित, 63 पिकेट पर होगी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती ।

• ट्रैफिक पुलिस को तत्काल सूचनाओं का आदान -प्रदान करने हेतु 50 वॉयरलैस (हैंडसेट) दिये गये । और कम्यूनिकेशन के लिए कंट्रोल रुम में अलग से चैनल स्थापित किया गया – इस प्रकार सिटी के चैनल पर निर्भरता खत्म हुई

• शहर में *प्रवेश के प्रमुख चौराहों पर यातायात उपनिरीक्षकों को नियुक्त* किया गया और जिम्मेदारी तय करने के आदेश ।

 

• ट्रैफिक सुदृढं बनाने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त उपनिरीक्षकों को लगाया गया ।

 

• प्रतिदिन निरीक्षक यातायात व उपनिरीक्षक यातायात की प्रतिदिन कार्य की समीक्षा की जायेगी ।

 

• ट्रैफिक पुलिस के सहयोग हेतु सिविल पुलिस को भी निर्देशित किया गया ।

 

• रात्रि में भी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त करने के दिए निर्देश ।

 

• ऑपरेशन तिगडी की होगी महत्वपूर्ण भूमिका – नौकरी पेशा लोगों व्यवसायियों को किसानों को और बुजुर्ग व महिलाओं को परेशान ना करने के आदेश- रंगबाज व मनचले लोगों की करे सघन तलाशी- और करें कार्रवाई

• यातायात पुलिस कर्मी अच्छी वर्दी धारण करेगें और यातायात उपनिरीक्षक से नीचे के सभी पुलिस कर्मी रिफ्लेटिव बेल्ट भी करेगे ।

 

*द्वितीय चरण में यातायात सुदृढ बनाने के लिये 03 दिवस में पुलिस अधीक्षक यातायात को निम्नलिखित रुप रेखा तैयार करने के दिए आदेश ।*

 

• विभिन्न प्रकार के वाहनों का रुट निर्धारित किया जायेगा ।

• ई-रिक्शा का रुट व क्षेत्र निर्धारित किया जायेगा ।

• नो-एंट्री जोन निर्धारित किया जायेगा ।

• मोडिफाईड सैलेन्सर एवं हॉर्न बनाने वालों को किया जायेगा चिन्हित ।

★ *वर्षों से जारी विभिन्न पास की जाए समीक्षा*