May 8, 2026

एयरटेल 5G प्लस सर्विस लॉन्च-

Spread the love

*एयरटेल 5G प्लस सर्विस* *लॉन्च:दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों में 5G सर्विस शुरू, इसके लिए सिम बदलने की जरूरत नहीं*
#airtel #5G
टेलीकॉम की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार (6 अक्टूबर) से अपनी एयरटेल 5G प्लस सर्विस 8 शहरों में शुरू कर दी है। एयरटेल ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि कस्टमर्स रोलआउट पूरा होने तक अपने मौजूदा डेटा प्लान पर ही 5G सर्विसेस का आनंद ले सकते हैं।
एयरटेल ने स्टेटमेंट में बताया है कि 8 शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में एयरटेल 5G प्लस सर्विस लॉन्च कर दी गई है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो एयरटेल की 5G प्लस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोलआउट पूरा करना जारी रखे हुए है। कंपनी का कहना है कि 2023 तक पूरे देश में 5G सेवा का विस्तार कर दिया जाएगा।