October 15, 2026

एबीपी न्यूज के सम्मानित रिपोर्टर सुलभ श्रीवास्तव सड़क दुर्घटना में मौत – अजय मिश्रा

Spread the love

*कल दिनांक 13.06.2021 को रात्रि करीब समय 10ः00-11ः00 बजे के बीच एबीपी न्यूज के सम्मानित रिपोर्टर सुलभ श्रीवास्तव पुत्र स्व0 हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव उम्र करीब 42 वर्ष नि0 सहोदरपुर पश्चिमी रेलवे स्टेशन रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ जो थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के सुखपाल नगर, कटरा चांद ईट भट्टा के पास सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।*

*आज दिनांक 14.06.2021 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा दिवंगत सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम कें बाद पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, परिजनों द्वारा विधि विधान से शव के अन्तिम संस्कार हेतु, शव को प्रयागराज ले जाया गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटनास्थल के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताये गये तथ्यों, फील्ड यूनिट विश्लेषण व पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का कारण दुघर्टना है, फिर भी घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।*

 

*सोशल मीडिया सेल*

प्रतापगढ़