*जौनपुर*
बक्सा थाना क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की महिला से छेड़खानी करने, उसके पति को मारने पीटने, एनकाउंटर की धमकी देने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोपी चौकी इंचार्ज धनियामऊ, कृष्ण कुमार गुप्ता समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश कोर्ट ने थानाध्यक्ष बक्सा को दिया।
बक्सा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत दरखास्त दिया की उसका पुत्र वाराणसी जेल में बंद है। चौकी इंचार्ज बक्सा कृष्ण कुमार गुप्ता तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पर आए। गालियां देते हुए उसके साथ छेड़खानी किए और कहे कि तुम्हारे घर चोरी का सामान है तुम्हारा लड़का जेल में है। 22 सितंबर 2018 को शाम 5:00 बजे चारों पुलिसकर्मी घर पर आकर उसके पति को बेरहमी से मारे, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए, फर्जी मुकदमे में चालान करने व एनकाउंटर की धमकी दिए। पुलिसकर्मियों के उत्पीड़न से वादिनी व उसका परिवार अत्यंत भयभीत है। वादिनी ने पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार आयोग, एससी-एसटी आयोग व महिला आयोग को घटना की सूचना फैक्स के जरिए दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।साभार।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-