August 27, 2026

एनएसयूआई ने सीबीएसई 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कराने के लिए प्रियंका गाँधी जी का आभार व्यक्त किया- राजू मिश्रा

Spread the love

#प्रेस_विज्ञप्ति

प्रकाशनार्थ

 

*एनएसयूआई ने सीबीएसई 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कराने के लिए प्रियंका गाँधी जी का आभार व्यक्त किया*

 

आज दिनांक 2 जून 2021 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) गोरखपुर के जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी आदरणीय प्रियंका गाँधी जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संगठन का संघर्ष रंग लाया है । सीबीएसई बोर्ड ने 12वी की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द की है।

प्रियंका जी हमेशा से ही कोरोना काल में परीक्षा करवाने की विरोधी रही है। उन्होंने हर जगह सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक परीक्षा रद्द करवाने के लिए मुहीम छेडी थी। जिसमें एनएसयूआई ने भी उनका साथ दिया था। एनएसयूआई इस जीत के लिए आदरणीय प्रियंका गाँधी जी का ह्रदय से धन्यवाद करती है कि उन्होंने देश के छात्रों की पीड़ा को समझा तथा उनके हक में आवाज़ बुलंद की।

अंशुमान पाठक ने बताया कि जब पूरा देश कोरोना महामारी के डर से घरों में कैद था उस वक्त एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए पीपीई किट पहनकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर छात्रों की आवाज़ बुलंद करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था।

 

 

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष का कहना है कि कोरोना काल में फिज़िकल उपस्थित दर्ज कराकर परीक्षा लेना गलत होता और इस बात को यह गूँगी बहरी छात्र विरोधी सरकार भी जानती थी। लेकिन यह लोग जबरन तानाशाही करके छात्रों को मौत के मुंह में धकेल रहे थे।

 

लेकिन प्रियंका गाँधी जी ने छात्रों की पीढ़ा को समझते हुए सोशल मीडिया पर छात्रों के साथ मिलकर आवाज़ बुलंद करी तथा एमएचआरडी को पत्र के माध्यम से चेतावनी दी जिसके बाद इस तानाशाही सरकार को झुकना पड़ा।

 

यह जीत तमाम छात्रों एवं कांग्रेस परिवार की है हम हमेशा छात्रों के हक में आवाज़ उठाते रहेंगे तथा छात्रों पर किसी भी प्रकार का जुल्म बर्दाश्त नही करेंगे।

 

हम उत्तर प्रदेश सरकार से भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं तुरंत रद्द करने की मांग करते है।

 

एनएसयूआई पहले सुरक्षा बाद में परीक्षा के जरिए प्रदेश सरकार से यह अपील करती है कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले सभी छात्रों का वैक्सीनेशन किया जाए ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखा जा सकें।