*Pratapgarh : एडीजी ने लगवाया फोन, महिला अफसर से बातचीत में दरोगा ने घूस के लिए भरी हामी, पूरा थाना सस्पेंड:-*
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत पर एडीजी प्रेमप्रकाश ने महिला अफसर से जेठवारा थाने के दरोगा राजेश राय को फोन लगवा दिया। फोन पर दरोगा ने घूस की पेशकश पर हामी भर दी। एडीजी के आदेश पर एसपी ने आरोपी दरोगा के साथ जेठवारा एसओ को सस्पेंड कर दिया है।
नाराज एडीजी ने पुलिस अधीक्षक को फोनकर पूरे थाने को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। मामला समझने के लिए पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल रात में जेठवारा पहुंचे। करीब पांच घंटे तक छानबीन करने के बाद उन्होंने एडीजी को प्रकरण से अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शनिवार को जेठवारा थानाध्यक्ष आदित्य सिंह को निलंबित कर दिया, जबकि रविवार को दरोगा राजेश राय को भी निलंबित करते हुए इंस्पेक्टर अजीत शुक्ला को जेठवारा थानाध्यक्ष बनाया।FTR NEWS

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-