एटीएस के डिप्टी एसपी वाराणसी विपिन कुमार राय को मिला शौर्य चक्र पुरस्कार
हिंदुस्तान 26 जनवरी 2022 को अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के सबसे तेजतर्रार और अपनी ईमानदारी और मेहनत, लगन के नाम से प्रसिद्ध एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड) के लोकप्रिय डिप्टी एसपी वाराणसी विपिन कुमार राय को उनके द्वारा पुलिस विभाग में कई सराहनीय कार्य किए जाने तथा नौकरी के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए व अपराधियों पर कहर बनकर टूटने वाले तथा आम जनता में सिंघम की उपाधि से नवाजे जाने वाले वीरवान को उत्तर प्रदेश के डीजीपी द्वारा शौर्य चक्र पुरस्कार से लखनऊ के पुलिस हेड क्वार्टर में सम्मानित किया जाएगा बताते चलें अवैध धर्मांतरण मानव तस्करी अवैध रोहिंग्या और फेक करेंसी पर बड़ी कार्रवाई करने में भी सफलता डिप्टी एसपी एटीएस को पूर्व में मिली है ऐसे आपराधिक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसमें लिप्त मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर तथा अन्य जगहों से एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन कुमार राय द्वारा किया गया ऐसे बहुत से सराहनीय कार्य उनके द्वारा किया गया जिसके लिए उनको पूर्व में भी कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है उनमें से एक इंटरनेशनल यूथ आईकॉन पुरस्कार भी शामिल है जो उत्तराखंड सरकार द्वारा विपिन कुमार राय को दिया गया है डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा शौर्य पुरस्कार दिए जाने की जानकारी जैसे ही जनमानस को हुई आम लोगों ने इस पुरस्कार पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पुरस्कार के असल हकदार विपिन कुमार जैसे लोग ही होते हैं।

More Stories
परम आदरणीय पिता तुल्य डॉ इंद्रेश कुमार जी का वाराणसी आगमन
सी.आई. बी. परिवार के तरफ से विशेष सूचना
सनातन ब्रह्म समाज के तरफ से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण