May 26, 2026

एटीएम में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेसनोट थाना शाहपुर गोरखपुर दिनांक 10.11.2022*

 

*एटीएम में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सीसीटीवी एवम् विडियो फुटेज से हुयी अभियुक्त की पहचान*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में श्री रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 महेश चौबे चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 629/2022 धारा 380,511,427 भादवि में अभियुक्त विकास प्रताप सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्व0 उदय प्रताप सिंह निवासी बनकटवा थाना पीपीगंज गोरखपुर हाल पता अशोकनगर बशारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय रिमांड हेतु भेजा जा रहा है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 05.11.2022 को सुबह समय 4 बजे से 5 बजे के बीच सुड़िया कुंआ स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घुसकर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था कि एचडीएफसी बैंक के हेडक्वार्टर मुम्बई से प्रभारी निरीक्षक शाहपुर को चोरी के अलर्ट सूचना प्राप्त हुयी जिस पर शाहपुर पुलिस द्वारा त्वरित मौके पर पहुचा गया जिससे चोरी की घटना घटित होने के बच गयी ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*

विकास प्रताप सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्व0 उदय प्रताप सिंह निवासी बनकटवा थाना पीपीगंज गोरखपुर हालपता अशोकनगर बशारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*

मु0अ0सं0 629/2022 धारा 380,511,427 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नामः-*

1. उ0नि0 महेश चौबे चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2. का0 विरेन्द्र सरोज थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

3. का0 अरविन्द कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर