*एक ही रात में गांव के चार घरों को चोरों ने खंगाला*
*नकदी व गहने समेत लाखों की चोरी*
कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
*****************
वाराणसी-चोलापुर थानार्न्तगत राजापुर एवं गुरवट ग्राम का चार घरों से एक ही रात चोरों ने नगदी, गहने व कपड़े समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात चोलापुर क्षेत्र के गुरवट ग्राम निवासी सेवानिवृत्त चिकित्सा निरीक्षक विजय बहादुर सिंह का परिवार रोज की भांति मंगलवार रात खा पीकर सो गया। देर रात्रि छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में सो रहे विजय बहादुर की पत्नी लालती व प्रियंका के कमरे को बाहर से बंद कर दिया तथा दूसरे कमरे में रखी अलमारी आठ जोड़ी चूड़ी, हार, 15 पीस अंगूठी, टप, झुमका, बाली, 10 जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र, चार चैन व ढाई लाख रुपए नगद समेत कुल 500000 से अधिक का सामान उठा ले गए। सुबह उठने पर जब पत्नी लालती ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से बंद मिला फोन से बाहर सो रहे भतीजे से दरवाजा खुलवाया तथा घर की स्थिति देख अवाक रह गई। मौके पर स्थानी पुलिस को सूचना दी गई जहां फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड भी पहुंचे।
वहीं दूसरी तरफ गुरवट ग्राम के ही निवासी राधेश्याम सिंह जोकि वाराणसी शहर रहते हैं के घर चोरों ने धावा बोलकर घर के सभी कमरे का ताला तोड़कर नगदी गाने समेत हजारों रुपए का सामान उठा ले गए। सुबह पड़ोसियों ने राधेश्याम सिंह को फोन से जानकारी दी जिस पर वह मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद चोरों ने राजापुर ग्राम निवासी मेवालाल गुप्ता के बगल स्थित एक निजी विद्यालय की छत से चढ़कर घर में रखा हुआ बक्सा उठा ले गए। मेवालाल गुप्ता पेशे से चक्की चलाते हैं तथा उनके अनुसार बक्से में एक नथिया एक मांग टीका एक अंगूठी एक पायल और लगभग ₹10000 नगदी था। चोरों ने लगभग 500 मीटर दूर नजदीकी खेत में ले जाकर इत्मीनान से बक्से को तोड़कर उसमें से सामान निकाल लिया तथा बक्सा वहीं फेंक दिया जो सुबह ग्रामीणों को मिला। इसी क्रम में राजारपुर के ही निवासी विभूति नारायण चौबे के घर पहुंचे चोरों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर एक ब्रेसलेट और बावन ₹5200 नगद उठा ले गए। देर रात 2 बजे लघुशंका के लिए उसे विभूति नारायण ने बक्से का ताला टूटा देखा तथा सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। एक ही रात हुई चार चोरियों से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol