*प्रयागराज न्यूज़:-एक पखवाड़े से नहीं खुल रहा रजिस्ट्रार कानूनगो का दफ़्तर*
*मुकदमों की तारीख, दाखिल खारिज तथा 32/38 सभी तरह के वाद प्रभावित*
*_अधिवक्ताओं की मांग पर भी नहीं की जा रही कोई कार्यवाही_*
*फूलपुर:-* जनपद की फूलपुर तहसील जहाँ रेलवे की 41 वीघे जमीन पर दो लोगों का नाम तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने दो पन्ने के प्रार्थना पत्र पर चढा़ दिया वहीं पर पिछले एक पखवाड़े से नायब तहसीलदार दक्षिणी की कोर्ट से सम्बद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो तहसील नहीं आ रही है,अधिवक्ताओं की मांग के बाद उक्त पटल के कार्य को गति देने की कोई व्यवस्था तहसील प्रशासन नहीं कर रहा है
प्रयागराज जनपद की फूलपुर तहसील भले ही आजादी के बाद इस लिए चर्चा में रही कि देश के पहले प्रधानमंत्री उसी क्षेत्र से चुनाव जीत कर देश ही नहीं विश्व की राजनीति के अंग रहे,किन्तु उक्त तहसील आज नित नये कार्यों के लिए चर्चा में है उक्त तहसील में दो साल पहले रेलवे की 41 वीघे जमीन को तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने दो पन्ने के प्रार्थना पत्र पर दो लोगों का नाम चढ़ा दिया उक्त प्रकरण में भले ही जांच के बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल तक जाना पड़ा हो किन्तु उनका वास्तविक चेहरा वादकारियों और अधिवक्ताओं ने देख ही लिया वर्तमान उपजिलाधिकारी और तहसीलदार भले ही उक्त तहसील के क्रिया कलाप को आगे बढ़ाने के लिए प्राणपण से लगे हो किन्तु कुछ ऐसी घटनाये हो जाती है जिससे उनकी साख और कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लग ही जाता है उक्त तहसील के नायब तहसीलदार दक्षिणी की रजिस्ट्रार कानूनगो पिछले एक पखवाड़े से तहसील नहीं आ रही है पहले तो वादकारियों और अधिवक्ताओं ने यही माना कि हो सकता है स्वास्थ्य खराब हो गया हो किन्तु धीरे धीरे जो तस्वीर सामने आ गयी उससे फिर तहसील की साख पर बट्टा लगने से नहीं बचा नाम न प्रकाशित होने की शर्त पर एक तहसील कर्मी ने बताया कि लगभग बीस दिन पहले उक्त रजिस्ट्रार कानूनगो ने एक मुंशी को अपने पटल से हटाये जाने तथा उसे आदेश के लिए कोई फाइल न देने की सूचना तहसील सूचना पट सहित कई स्थलों पर लगा दिया,साथ ही उसके द्वारा ले जाती गयी फाइलों पर नामान्तरण आदेश न पारित करने की बात तहसीलदार से उक्त रजिस्ट्रार कानूनगो ने कहा किन्तु तहसीलदार उक्त मुंशी पर इस तरह मेहरबान है कि उसके द्वारा लायी गयी सभी फाइलों पर नामान्तरण आदेश पारित कर देते हैं भले ही उक्त फाइल विवादित ही क्यों न हो आदेश के लिए तहसीलदार के पास जाने वाली फाइलों के लिए यह शर्त है सम्बंधित रजिस्ट्रार कानूनगो अपनी आख्या इस आशय का दे कि उक्त फाइल विवादित नही है, किन्तु उक्त मुंशी की फाइल में रजिस्ट्रार कानूनगो की रिपोर्ट आवश्यक नहीं होती तहसीलदार की इस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध रजिस्ट्रार कानूनगो पिछले एक पखवाड़े से तहसील नहीं आ रही है उनके न आने से मुकदमे के बाबत जाने वाली रिपोर्ट नहीं गयी न्यायालय नायब तहसीलदार दक्षिणी में लगने वाले मुकदमों की तारीख वादकारियों को नहीं मिल पा रही है प्रतिदिन होने वाले बैनामें मिसिलबंद पर नहीं चढ़ पा रहे हैं तथा वादकारी अपनी आपत्ति नहीं दाखिल कर पा रहे हैं इतना ही नहीं लाखों करोड़ों लगा कर बैनामा कराने के बाद लोगों का नाम उद्धरण खतौनी पर नहीं चढ़ पा रहा है इस बारे अधिवक्ताओं ने कई बार उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से वार्ता की किन्तु उक्त दोनों अधिकारियों ने कोई रास्ता नहीं निकाल सकें उक्त रजिस्ट्रार कानूनगो के पटल न खुलने से सैकड़ों वादकारियों को मायूस होना पड़ता है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-