वाराणसी:कराटे की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के योन शोषण , धमकी और परेशान करने के आरोप में सतर्कता अधिष्ठान में तैनात सिपाही के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । महिला खिलाड़ी की शिकायत पर मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है ।
पीड़िता से सिपाही नवीन चौरसिया का परिचय दिसंबर 2017 में हुआ जब वह महाबीर मंदिर के निकट एक जिम में बतौर प्रशिक्षक कार्यरत थी । आरोप है कि खुद को क्राइम ब्रांच का इंन्स्पेक्टर बताकर सिपाही ने जिम में और बाहर भी खिलाड़ी से छेड़खानी की । साथ ही यौन शोषण करने लगा । पीड़िता ने मिलने और फोन करने से मना किया तो उसे वाट्स एप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता और पीछा करता । रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा ।
कराटे खिलाड़ी ने इस बाबत एडीजी से शिकायत की तो मामले की जांच सीओ चेतगंज को दी गई । तत्कालीन सीओ चेतगंज अंकिता सिंह की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी केस नहीं लिखा गया । इस पर पिछले हफ्ते पीड़िता ने दोबारा एसएसपी वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई । एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में नामजद रिपोर्ट लिखी गई है । थानाप्रभारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि सिपाही की गिरफ्तारी की जाएगी ।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol