August 14, 2026

एक और पुलवामा जैसी साजिश की थी तैयारी सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

Spread the love

कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के बनिहाल में शनिवार को एक असैन्य कार में हुए धमाके को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसके मुताबिक इस आत्मघाती हमले को हिजबुल मुजाहिद्दीन के आत्मघाती हमलावर ओविस अमीन द्वारा अंजाम दिया जाना था।

घटना को अंजाम देने के लिए उसी तरह का विस्फोटक प्रयोग किया गया था जो पुलवामा हमले में किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस हमले के पीछे जैश का हाथ हो सकता है। आतंकियों ने हिजबुल का नाम केवल इसलिए प्रयोग किया ताकि जैश को लेकर पाकिस्तान पर कोई अंतर्राष्ट्रीय दवाब ना बने।

सुरक्षा एजेंसियों ने घटना स्थल से ब्लास्ट के सैंपल ले लिए हैं। सैन्ट्रो कार में हुए इस धमाके में सीआरपीएफ की गाड़ी को मामूली नुकसान हुआ है। हुंडई मोर्टर्स इंडिया की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और चेसिस तथा अन्य जानकारी के आधार पर गाड़ी के मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह गाड़ी 21 फरवरी 2011 को रजिस्टर्ड की गई थी।