August 12, 2026

एआईएमआईएम के नेता/पार्षद की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या, हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर-

Spread the love

*एआईएमआईएम के नेता/पार्षद की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या, हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर*

 

*मेरठ में एआईएमआईएम के नेता और मेरठ नगर निगम के पार्षद जुबेर अंसारी की दिनदहाड़े गोलियां चला कर हत्या कर दी गई है. वारदात शास्त्रीनगर की एल ब्लाक पुलिस चौकी से करीब 60 मीटर दूर हुई है. सुबह करीब 10 बजे की बात है जब जुबेर अंसारी अपने घर के पार्किंग से गाड़ी बाहर निकाल रहे थे. हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चला जुबेर की हत्या कर दी*

 

*घटना के चश्मदीद ने बताया कि गाड़ी को बाहर निकालने के बाद जब जुबैर कार लॉक कर रहे थे, उसी वक्त बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. शुरुआत में करीब 4 राउंड फायर बदमाशों ने किए जिनमें से कुछ गोली जुबेर को लग गई. बदमाश थोड़ा आगे गए और फिर वापस पीछे आए. और फिर से गोलियां चलाना शुरू कर दी. जुबेर जब गिर पड़े तो बदमाशों ने पास आकर यह तस्दीक किया कि जुबैर मर चुके है या नही. इसके बाद बदमाश हापुड़ रोड की ओर हथियार लहराते हुए फरार हो गए.*

 

 

*एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मौके पर पुलिस और जांच से संबधित टीमों को भेज दिया गया है. तहकीकात कर रहे है. मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जिसके बाद संभावित स्थानों पर हत्यारोपियों की तलाश में दबिशें दी जायेगी. अभी हत्या का कारण भी स्पष्ट नही है.*